श्री हुबलाल इन्टर कॉलेज टेढ़ा उन्नाव की स्थापना का श्रेय हुबलाल जी के अनुजों स्व० प्रयागदत्त जी तथा स्व० गयादीन जी को है| संस्था की स्थापना १९४८ में की गई थी| विद्यालय को हाईस्कूल की मान्यता १९४९ तथा इंटरमीडियट की मान्यता १९५१ में कला व वाणिज्य वर्ग में प्राप्त हुई| संस्था के प्रथम प्रबंधक स्व० वीरेंद्र सिंह की छत्र छाया में विद्यालय का सर्वांगीण विकास हुआ| स्व० वीरेंद्र सिंह के सुपुत्र श्री मनोज कुमार वर्तमान में प्रबंधक के पद पर आसीन हैं|
विद्यालय में कुल २७ शिक्षकों के सापेक्ष मात्र १७ शिक्षक ही वर्तमान में कार्यरत हैं| उपलब्ध शिक्षकों से ही पठन पाठन के साथ साथ शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न शासकीय कार्य कराये जा रहे हैं| संसाधनों की कमी के बावजूद छात्र छात्राओं को शिक्षकों द्वारा बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है| छात्र छात्राओं को शिक्षकों द्वारा खेलकूद व अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं को भी समय समय पर कराया जाता है|
श्री हुबलाल इन्टर कॉलेज टेढ़ा उन्नाव से अध्ययन करके निकले छात्र छात्राएं विभिन्न प्रशासनिक पदों पर कार्यरत रहते हुए देश व समाज की सेवा कर रहे हैं| जिससे विद्यालय तथा समाज अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता है| इस संस्था में जो ज्ञान का दीप स्व० गयादीन नम्बरदार व उनके परिजनों द्वारा प्रज्जवलित किया गया है, निरंतर बृद्धि की ओर अग्रसर है|